अगर आप भी डेंड्रफ से होने वाली खुजली से परेशान, तो आजमाएं ये नुस्खे

1075 0

लखनऊ डेस्क। मानसून में ज्यादातर लोग बालों में होने वाली रूसी से परेशान होते हैं। कई बार तो सिर में हो रही इस खुजली की वजह से लोगों को शार्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में –

ये भी पढ़ें :-इस तरीके से करे मेकअप, खूबसूरती में दिखेंगी सबसे अलग 

1-आपकी रसोई में आसानी से मिल जाने वाली मेथी आपके बालों के लिए वरदान हैं। एक कप पानी में जरूरत के अनुसार मेथी के कुछ दानें रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह होते ही मेथी के दानों को छानकर पीस लें। मेथी के इस पेस्ट को अपने सिर पर अच्छी तरह लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें।

2-नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड एक बेहतरीन क्लींजर होता है। हफ्ते में दो बार नींबू स्काल्प पर रगड़ने से बालों की रूसी दूर होगी।

3-रूसी हटाने के लिए दो नीम के पत्तों को 4 से 5 कप गर्म पानी में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह नहाने से एक घंटा पहले इस पानी को छान कर बालों के जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद पानी से सिर को अच्छी तरह से धो लें।

4-रूसी हटाने के लिए सिर पर प्याज का रस लगाकर बालों को दो घंटे बाद ठंडे पानी से शैंपू कर लें। प्याज की बदबू हटाने के लिए बालों में नींबू का रस लगाए।

 

Related Post

IIFA AWARDS 2019: ‘राज़ी’ बनी बेस्ट फिल्म , जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड

Posted by - September 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  IIFA अवॉर्ड्स के आयोजन के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की मौजूदगी रही. इस अवॉर्ड नाइट में जहां…
राम माधव

ममता पर राम माधव ने साधा निशाना, कहा- नहीं बचा शिष्टाचार, बंगाल में चल रही तानाशाही

Posted by - May 7, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी नेता राम माधव ने ममता बनर्जी के विवादित बयान पर पलटवार किया है उन्होने ने कहा कि…