गरम भुट्टा खाने के बाद ना पीएं पानी, हो सकता है ये नुकसान

982 0

लखनऊ डेस्क। बारिश की रिमझिम फुहारों में नींबू-नमक लगे हुए भुट्टे स्वाद से भरे तो होते ही हैं इनके हेल्थ बेनिफिट्स भी कम नहीं। यदि सही तरीके से भुट्टे को न खाया जाए तो ये फायदे से ज्यादा नुकसान करता है। आइये जानें सही तरीका –

ये भी पढ़ें :-आप भी पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान, तो दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे 

1-भुट्टे में फाइबर काफी होता है और जब आप इसके खा कर तुरंत पानी पीते हैं तो ये आपके पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव डालता है। पानी और फाइबर के कारण फाइबर डाइजेस्ट नहीं हो पाते और इसके कारण बदहजमी और पाचन क्रिया गड़बड़ होने लगती है।

2-भुट्टा खाते ही पानी पीने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है। भुट्टे के मौजूद कार्बोज और स्टार्च पानी से मिल कर गैस पैदा करने लगते हैं। रफेज ज्यादा होने से पानी के ऊपर ये तैरने लगता है और यही कारण है कि पेट में गैस बनना शुरू हो जाता है। कई बार ये गैस कहीं भी अटक जाती है जो गंभीर स्थित पैदा कर देती है।

3-भुट्टे को खाने के बाद अगर पानी पी लिया जाए तो डायजेस्टिव सिस्टम पर बेहद गंभीर असर पड़ता है। भुट्टे चाहे उबाल कर या भून कर जैसे भी खाएं उसके बाद पानी पीने से बच कर रहें। क्योंकि भुट्टे को खाने के बाद तुरंत पानी पीने से डायजेशन गड़बड़ हो जाता है। इसके पीछे एक नहीं कई कारण जिम्मेदार होते हैं।

 

Related Post

चैंपियन बनने की इस महिला की राह नहीं रही आसान, अपने हौसले के दम पर पूरा किया सपना

Posted by - October 22, 2019 0
लखनऊ डेस्क। पारिवारिक आर्थिक पृष्ठभूमि भी काफी कमजोर, लेकिन हौसले की कोई कमी नहीं  थी पटियाला के छोटे से गांव…