इन बातों का जरूर रखें ख्याल, बनी रहेगी रिश्ते में खुशहाली

831 0

लखनऊ डेस्क। रिश्ते में किसी तरह की कोशिश की बात आती है तो चाहे लड़की हो या लड़का दोनों ही पीछे हट जाते हैं। और चाहते हैं कि उसका जीवनसाथी ही सारे प्रयास करें।अगर आप के साथ भी ऐसा ही है  है तो ये बातें आपके जीवन में बहुत काम आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :-सावन 2019: 30 जुलाई को पड़ेगी सावन की शिवरात्रि, इस दिन जानें शिव की पूजन विधि

1-जरुरी तो नहीं केवल महिलाएं ही किसी रिश्ते में समझौता करें। पुरुष होने के बाद भी अगर आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर समझौता करते हैं तो इससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता आएगी। किसी भी रिश्ते में झुकने से आप छोटे नहीं होते हैं बल्कि ऐसा करने से सामने वाले की नजर में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी।

2-किसी गलतफहमी की पहली सीढ़ी होती है अपने साथी के साथ भावनाओं को न जाहिर करना। बात करने से मन के सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ प्यार भरे रिश्ते के लिए जरूरी है कि उसके सामने अपने प्यार का इजहार जरूर करें। आपका जीवनसाथी अंतर्यामी नहीं है जो आपके बिना कहे आपकी सारी मन की बातों को समझ जाएगा।

3-किसी बात को लेकर अपने जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को न पालें। कोई बात अगर आपसे कही जा रही है तो बिना उस बात को पूरी तरह से समझे जीवनसाथी के बारे में कोई राय न बनाएं। गलतफहमी के साथ रिश्ते को निभाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि बात करके उसे दूर किया जाए।

Related Post

एवेंजर्स एंडगेम की कमाई रफ्तार हुई धीमी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को स्क्रीन पर ज्यादा मौका

Posted by - May 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनियाभर में तहलका मचाने वाली एवेंजर्स एंडगेम की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर धीली पड़ने लगी है फिल्म की…
निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस : दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन मंडोली भी तिहाड़ जेल लाया गया

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी अक्षय, मुकेश और पवन पर जेल…
बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक बोले-ऐसा कोई भी बूथ नहीं है जहां मोदी जी ने कैमरा न लगवाया हो

Posted by - April 16, 2019 0
गुजरात। केंद्रीय बाल विकास कल्याण मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के बाद गुजरात के फतेहपुरा से बीजेपी…