धोनी के संन्यास की खबर सुनते ही भावुक हुईं लता, कहा ‘आपसे अनुरोध है रिटायरेंट के बारे में न सोचिए’

1009 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 में कल भारत का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। इस विश्व कप में एम एस धोनी की स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच लता मंगेशकर ने धोनी के संन्यास पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे पढ़ने के बाद एक बार फिर से पूरे देश की भावनाएं धोनी के साथ नजर आईं।

ये भी पढ़ें :-‘कबीर सिंह’ बनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म, जानें आज का कलेक्शन 

आपको बता दें मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, ” नमस्कार एमएस धोनी जी. आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए. देश को आपके खेल की जरूरत है और आपसे मैं अनुरोध करती हूं कि आप रिटायरमेंट का विचार भी अपने मन में मत लाइए।”

ये भी पढ़ें :-धोखाधड़ी मामला: अदालत से मिली रितिक को 4 हफ्ते की राहत

जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर के इस ट्वीट को फैंस का भी पूरा साथ मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक क्षण था जब धोनी आउट हुआ। दिल को झकझोर गया उसका रन आउट होना। अभी तक वो दृश्य आंखों में मंडरा रहा है। एक यूजर ने लिखा- आपने पूरे देश की मन की बात बोल दी।

Related Post

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…
शाहीन बाग

शाहीन बाग: नवजात की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए की सुनवाई

Posted by - February 10, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले करीब दो महीने से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहा हैं। इसी धरना-प्रदर्शन…