Sarus

उप्र में गुरुवार से शुरू होगी राज्य पक्षी सारस की गणना

281 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सारस (Sarus) के संरक्षण के लिए पहल की, जिसके सुखद परिणाम मिलने लगे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में गुरुवार से राज्य पक्षी सारस की गणना होगी। वर्ष में दो बार (ग्रीष्मकालीन-शीतकालीन) गणना होती है। वर्ष 2024 के लिए गुरुवार से दो दिन तक सारस (Sarus) गणना होगी। यह गणना सुबह-शाम दो बार की जाएगी। इसमें वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों व प्रकृति प्रेमियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

2023 में हुई गणना में उत्तर प्रदेश में 19522 सारस (Sarus) पाए गए थे। प्रभागीय वनाधिकारी अपने प्रभाग में पाए गए सारस की संख्या व फोटो पहली जुलाई तक मुख्य वन संरक्षक, ईको विकास, लखनऊ को उपलब्ध कराएंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी होंगे को-ऑर्डिनेटर

सारस (Sarus) की गणना वर्ष में दो बार (ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन) होती है। 20 व 21 जून-2024 को ग्रीष्मकालीन सारस (Sarus)  गणना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के को-ऑर्डिनेटर होंगे। वन रक्षक गणना टीम का लीडर होगा। इनके कार्य क्षेत्र में कई वेटलैंड होने पर एक से अधिक टीम गठित की जाए। इसके लिए जनसामान्य को भी जागरूक किया जाएगा। गणना में स्कूल, कॉलेज के बच्चों, प्रकृति प्रेमियों व एनजीओ भी सारस गणना में प्रतिभाग कर सकते हैं। इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

साल दर साल बढ़ती गई सारस (Sarus) की संख्या

वर्ष 2024 में प्रत्येक गणना स्थल पर सुबह छह से आठ और शाम चार से छह बजे तक गणना होगी। दोनों में जो भी संख्या अधिकतम होगी, उसे ही वास्तविक माना जाएगा। प्रत्येक गणना स्थल की जीपीएस रीडिंग भी होगी। वहीं साल दर साल सारस की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई।

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

कोरोना के बाद प्रदेश में 2021 में 17329 सारस (Sarus) पाए गए। 2022 में यह बढ़कर 19188 हो गए। 2023 में यह संख्या बढ़कर 19522 हो गई। वहीं 2024 में गुरुवार से होने वाली गणना के उपरांत सारस के कुनबे के और बढ़ने की संभावना है।

Related Post

CM Yogi

जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहे महंत दिग्विजयनाथ : सीएम योगी

Posted by - September 20, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरक्षपीठ को साधना स्थली बनाकर सनातन धर्म के परिपूर्ण…
CM Yogi caressed the children in the temple

सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया दुलार, की गोसेवा

Posted by - May 25, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखपुर…
Ground Water

ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण से भूजल संरक्षण करेगी योगी सरकार

Posted by - August 17, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राकृतिक संपदा से पूर्ण प्रांत है। यहां खेती के लिए नदियों, नहरों व नलकूपों से सिंचाई की…
Navratri

नवरात्रि में प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग आगामी नवरात्रि (Navratri) पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी…
Puneet Ahluwaliya

 अमेरिकी की राजनीति में विविधता लाना चाहते हूॅं : पुनीत हलूवालिया

Posted by - March 31, 2021 0
वॉशिंगटन । अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के शक्तिशाली लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समुदाय के नेता…