CM Himanta Biswa Sharma

11 सांसदों के साथ असम के मुख्यमंत्री ने किया श्रीरामलला का दर्शन

297 0

अयोध्या। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमन्त बिश्व शर्मा (CM Himanta Biswa Sharma) अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। उसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंच कर श्री रामलला (Ramlala) से आशीर्वाद लिया। उनके साथ असम के 11 सांसदों ने भी अयोध्या में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर असम से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमन्त बिश्व शर्मा (CM Himanta Biswa Sharma) ने इससे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हार पर कहा कि देश में 543 सीटे हैं, कहीं हारेंगे तो कहीं जीतेंगे, इसमें कोई इशु नहीं है, अंतत: नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री तो बन गए। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रभु राम का आशीर्वाद मिला है। इससे पहले स्वाधीन भारत में जवाहरलाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अयोध्या में हुए विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट देखकर ही पता चल जाता है कि यहां कितना विकास हुआ है।

गांधी परिवार पर जवाबदेही न हो इसलिए हो रहा है यह प्रोपेगेंडा

असम के सीएम (CM Himanta Biswa Sharma) ने कहा कि भारत के इतिहास में कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ लेगा यह एक ऐतिहासिक मूवमेंट है। हमारी जेनरेशन ने ऐसा कभी नही देखा। हम लोगों ने सुना था कि जवाहर लाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन हमारी जेनरेशन ने वह नही देखा था। ये बहुत बड़ा सौभाग्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अपना देश स्वर्णिम भारत की ओर अग्रसर होने जा रहा है। विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि हार में भी यह लोग जश्न मनाते हैं।

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

इंडी गठबंधन व कांग्रेस को कोई सवाल नही कर रहा है कि 10 साल में भी आपकी संख्या 100 तक क्यों नही पहुंची है। गांधी परिवार पर जवाबदेही न हो इसलिए यह प्रोपेगेंडा कर रहे हैं, हारे हुए पार्टी का विजय उल्लास मना रहे हैं। मैनें नही सुना था कि परीक्षा में थर्ड डिवीजन मिले, फिर भी आप उल्लास मनाएं कि फेल नही हुए। लेकिन जिनको फर्स्ट डिवीजन मिला उनपर ये लोग दबाव डाल रहे हैं, हालांकि जनता सब देख रही है।

योगी सरकार के निर्देश पर एयरपोर्ट पर रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

असम के सीएम (CM Himanta Biswa Sharma) के आने से पहले से ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके साथ असम के 11 सांसद भी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए आए। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा व अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी को माला पहनाकर व रामनामी भेंटकर स्वागत किया।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को सरोवरों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के दिये निर्देश

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अमृत-20 योजना के अन्तर्गत 23 नगरीय निकायों…
Unnao Case

Unnao Case : जहर खाने से हुई दोनों लड़कियों की मौत, पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव। उन्‍नाव केस (Unnao Case) में नाबालिग बुआ-भतीजी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम में ज़हरीला पदार्थ मिलने…
CM Dhami

ज्योतिर्मठ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट

Posted by - July 7, 2024 0
जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को ज्योतिर्मठ के उर्गम में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार…
Mission Shakti

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली,एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत एनीमिया मुक्त अभियान में कानपुर ने इतिहास रच दिया। बुधवार को…