CM Yogi

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

270 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव (Ramoji Rao) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी(CM Yogi ) ने मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को अभूतपूर्व और अतुलनीय करार दिया है।

अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi ) ने लिखा, ‘रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव जी (Ramoji Rao) के निधन से दुखी हूं। मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान और रामोजी समूह के माध्यम से उनकी विरासत ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें इस बड़े नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

उल्लेखनीय है कि रामोजी ग्रुप के फाउंडर, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव ने शनिवार की सुबह आखिरी सांस ली। रामोजी राव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और 5 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है।

Related Post

CM Yogi inspected the construction work of the second battalion of the SSF.

लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन : मुख्यमंत्री

Posted by - November 17, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार शाम गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की…
CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से…
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Posted by - November 4, 2025 0
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम टीपीनगर चौक से पैडलेगंज मार्ग पर निर्माणाधीन गोरखपुर के पहले…
Kashi Vishwanath

काशी के पर्यटन में रिकार्ड वृद्धि, वर्ष 2025 में पहुंचे 7 करोड़ 26 लाख श्रद्धालु, जिसमें 80 फीसदी युवा

Posted by - January 2, 2026 0
वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन ने वाराणसी को न केवल आध्यात्मिक नगरी के रूप…