Nitin Bansal

पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ते तापमान को रोकने में मददगार: नितिन बंसल

265 0

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) (World Environment Day) के अवसर पर प्रदेश के नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक और अपर निदेशक ने नीम, अनार, अमरूद और आम का पौधा रोपित कर उनके संरक्षण की भी अपील की। इस अवसर पर निदेशक नितिन बंसल (Nitin Bansal) ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हमें पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के बढ़ते तापमान को संतुलित करने के लिए पौधरोपण (Plantation) के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने (Nitin Bansal) कहा कि आगे वाली पीढ़ी को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने का कार्य आज की वर्तमान पीढ़ी द्वारा किया जाना बहुत आवश्यक है। प्रदेश सरकार द्वारा वन और पर्यावरण संरक्षण की जो मुहिम चलाई जा रही है, उसमें हम सब पौधरोपण करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने (Nitin Bansal) उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण (Environment) के संरक्षण की भी शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी देखभाल भी जरूरी है। पौधों का पूर्ण संरक्षण आवश्यक है। तभी वे हम सभी के लिए उपयोगी साबित होंगे और हम भी स्वस्थ्य रहेंगे। प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का संकल्प लिया।

अपर निदेशक ऋतु सुहास (Ritu Suhas) ने कहा कि पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। हम एकजुट होकर जिस प्रकार पौधरोपण करते हैं, उसी प्रकार हमें उसके रखरखाव पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। हमें अपने द्वारा लगाये गए पौधों की हर साल सालगिरह मनायी जानी चाहिये।

जिससे नये पौधे लगाने के साथ ही रोपित पौधों को संरक्षित करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए देश के नागरिक के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। प्रत्येक नागरिक को कम से एक पौधा अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक गिरीश द्विवेदी, सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की टीम एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Post

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…
हैदराबाद एनकाउंटर

हैदराबाद एनकाउंटर : पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपियों ने हथियार छीनकर फायरिंग की

Posted by - December 6, 2019 0
हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को…
CM Yogi

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले विश्व…

वित्त मंत्री ने सभी वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी के एक ही टैक्स स्लैब में आने के दिए संकेत

Posted by - December 24, 2018 0
नई दिल्ली। मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभी वस्तुएं और सेवाएं जीएसटी के एक ही टैक्स स्लैब में…