CM Dhami

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

333 0

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। धामों की क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की गई है और अब यात्रा पूरी तरफ से व्यवस्थित है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के अवसर मिल रहे हैं। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के बदरीनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर सीएम (CM Dhami) ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा और धाम में क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ में पर्याप्त संख्या में होटल एवं ठहरने की क्षमता है। लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले यह हमारी प्राथमिकता है।

आलराउंडर की ख्याति प्राप्त कर चुके मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर धमक

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने श्री बदरीविशाल के दर्शन और पूजा कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्री प्रसाद भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, सीओ प्रमोद शाह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

Related Post

कोनेरू हम्पी

कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, महिला स्पीड शतरंज के फाइनल में पहुंची

Posted by - July 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6.5…
नवरात्रि साधना

कोरोनावायरस से लड़ने में मजबूत रणनीति बनाएं सार्क देश : पीएम मोदी

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को वैश्विक समस्या करार दिया है। इसके साथ ही सार्क…

बिहार: गठबंधन में बढ़ रही दूरियां, उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री लेकिन नीतीश को आमंत्रण नहीं

Posted by - August 31, 2021 0
बिहार में भाजपा-जेडीयू के बीच अब घमासान बढ़ने लगा है। बीजेपी अब अपने कार्यक्रमों से भी सहयोगी पार्टी को दूर…
यामी गौतम

मीडिया इवेंट में यामी से पूछा गया मजेदार सवाल, सोशल मीडिया पर झाया जवाब

Posted by - December 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्मी दुनिया के सभी सितारे जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, तो फिर वह काफी दिनों तक सुर्खियों…