Ban on flights of Kestrel Aviation Company in Kedar Ghati

केदारघाटी में केस्ट्रेल एविएशन कंपनी की उड़ानों पर रोक, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुआ ऐक्शन

338 0

उत्तरकाशी। केदारनाथ (Kedarnath) में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद ऐक्शन हुआ है। नागरिक उड्डयन विभाग ने जांच पूरी होने तक केस्ट्रेल एविएशन कंपनी (Kestrel Aviation) की केदारघाटी में उड़ानों पर रोक लगा दी है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी रविशंकर के मुताबिक, डीजीसीए को इसकी सूचना दी गई है। गत वर्ष भी इसी कंपनी के हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी का निधन हो गया था। तब भी कंपनी की सेवाओं पर रोक लगी थी।

दस मिनट का सफर ही बढ़ा देता है धड़कनें

केदार घाटी (Kedar Ghati) का हवाई सफर भले ही 10 मिनट का ही क्यों न हो, लेकिन यात्रा का यह समय भी धड़कने बढ़ाने वाला रहता है। कई बार मौसम खराब होने के चलते पायलट इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ती है। केदारनाथ (Kedarnath) में नौ हेलीकॉप्टर पूरे दिन एक के बाद एक उड़ान भरते हैं। गुप्तकाशी हेलीपैड से केदारनाथ (Kedarnath) जाने में 10 मिनट और शेरसी से साढ़े सात मिनट लगते हैं।

Related Post

CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को वाराणसी कचहरी के निकट रामआसरे वाटिका में अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने…
PM Modi inaugurated the Shanti Shikhar Bhawan of Brahma Kumaris

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का किया लोकार्पण

Posted by - November 1, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शनिवार को नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ब्रह्माकुमारी…