CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद पर हम मजबूती से लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री साय

266 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) रविवार को ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रायपुर लौटे। उन्होंने हेलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नक्सलवाद पर कहा कि हम जब से सरकार में है मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। शनिवार को 12 नक्सली मारे गए हैं, मेरी जानकारी के अनुसार आज भी एक नक्सली मारा गया है। 29 नक्सली भी एक दिन में मारे हैं। आगे भी मजबूती से लड़ेंगे, या तो वो आत्मसमर्पण कर दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं।

अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के कैरियर को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि वो लोग अपना घर पहले देखें, हमारा घर बिल्कुल मजबूत है, हमारी चिंता बिल्कुल न करें।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि आज उनका तीसरी बार ओडिशा का दौरा था। उन्होंने बताया कि कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभाओं नुआपारा और जूनागढ़ में लोकसभा उम्मीदवार मालविका देवी और दोनों विधानसभा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दोनों सभा बहुत सफल रही, इतनी गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में वहां पर मतदाता आए।

इस बार उड़ीसा में भी परिवर्तन दिख रहा है, लोगों को हम बता रहे हैं कि मजबूत सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री बनाने से बहुत फायदे मिलते हैं। एक सवाल के जवाब में साय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अपना घर देखें, भाजपा की चिंता छोड़ दें।

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि हम जनता को बता रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार से उसका क्या लाभ होता है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है तो 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के बहुत सारे काम कर दिए गए हैं और उनसे भी आग्रह कर रहे हैं कि आप भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। ओडिशा में भी निश्चित रूप से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अधिकांश लोकसभा की सीटें भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

छत्तीसगढ़ पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर हो रही जांच के सवाल पर साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जो भी विभिन्न घोटाले में संलग्न है, जांच एजेंसियां जांच कर रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई भी हो रही है।

Related Post

cm yogi

दंगाई अब यूपी में सब्जी बेच रहे हैं, कहते हैं जान बख्श दो: सीएम योगी

Posted by - December 1, 2022 0
अरावली/बनासकांठा/अहमदाबाद/वडोदरा। पहली दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ तो दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश…
CM Dhami

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रगति पोर्टल बना प्रभावी निगरानी तंत्र: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पत्र सूचना…
CM Dhami

उत्तराखण्ड को अटल ने बनाया, अब संवार रहे हैं नरेन्द्र मोदी: सीएम धामी

Posted by - January 8, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रारंभ किए कार्य की ही प्रेरणा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Posted by - December 9, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को…
PM Modi

कितनी ही धमकी दे दो, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा: मोदी

Posted by - April 11, 2024 0
करौली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने एवं उसके परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में डूबने…