CM Vishnudev Sai

जांजगीर के तीन मजदूरों की हैदराबाद में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख

337 0

रायपुर। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के तीन लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने गहरी दुख व्यक्त किया है।

सीएम (CM Sai) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि – हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के पुत्र हिमांशु की मौत हो गई।

Related Post

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को जमानत, शाहीन बाग में एंट्री बैन

Posted by - January 15, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद…
Loksabha Proceeeding

दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का आज निधन हो गया। दिलीप को कोरोना संक्रमण…