CM Dhami

ICSE परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई

335 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आईसीएसई बोर्ड (ICSE) परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। धामी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा- आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आगे लिखा कि आप सभी विद्यार्थीगण इसी तरह परिश्रम और ध्येय निष्ठा के साथ जीवन पथ पर नित नई सफलताओं को प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों से कहना चाहता हूं कि आपके समक्ष अवसरों की लंबी कतार है, एक बार फिर और अधिक परिश्रम के साथ आप सफलता को अर्जित कर सकते हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं !

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई 

लड़कियों का दबदबा

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई 10वीं में 99.65 प्रतिशत लड़कियां और 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

आईएससी 12वीं में 98.92 प्रतिशत लड़कियां और 97.53 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

Related Post

CM Nayab

राज्य स्तरीय पंचायती राज एवं सरपंच सम्मलेन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Posted by - July 2, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई सौगातें देने का ऐलान किया…
cm dhami

लाटू धाम में दर्शनोें के दौरान भारतीय सेना के शौर्य का भी मुख्यमंत्री ने किया अभिनन्दन

Posted by - May 12, 2025 0
चमोली के वांण गांव में सोमवार को पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल…
CM Dhami

तीर्थाटन एवं पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तम्भ: सीएम धामी

Posted by - August 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य…