School Savat Yojana

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था: सीएम साय

304 0

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते उक्त बातें कही।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि विधानसभा चुनाव के 6 महीने पहले तक लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। लेकिन हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों का लगातार प्रवास छत्तीसगढ़ में रहा। साथ ही जनता का विश्वास भाजपा और देश के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति बहुत बढ़ा। जिससे हम चुनाव जीत गए।

प्रदेश की पूरी सीटें जीतने के सवाल पर साय ने कहा कि पहले 2 बार के चुनाव में 11 में से 10-10 सीटें हम लोग जीत चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर आ गए थे। लेकिन वहीं 5- 6 महीने बाद जब लोकसभा चुनाव हुए तो 11 में से 9 सीट एवं विधानसभा की दृष्टि से 65 सीटें भाजपा ने जीती थी। इस बार तो प्रधानमंत्री के 10 सालों के कार्यों का मूल्यांकन जनता के पास है और पिछले तीन महीने में हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े काम किए हैं।

18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है, 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल से ज्यादा का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपये दिए हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद एवं प्रति क्विंटल 3100 रुपये धान की कीमत मिली है और 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को 13320 करोड़ रुपये अंतर की राशि दी गई है। हमारी जो विवाहित माताएं-बहनें हैं उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत 2 महीने का जो उनका 1000 रुपया का किश्त है, वो देने का काम किए हैं। हर महीने के पहले सप्ताह में उनको किश्त दे देंगे। रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि बस्तर-सरगुजा जैसे आदिवासी बाहुल्य संभाग में तेंदूपत्ता जहां आय का एक बड़ा स्रोत है। उसे 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदने का सरकार आदेश कर चुकी है और ये सभी काम मोदी के गारंटी के अंतर्गत हो रहे हैं। जिनका असर जनता पर हो रहा है। इस कारण मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि इस बार छत्तीसगढ़ में पूरी 11 में से 11 सीट भाजपा जीतेगी और रिकॉर्ड टूटेगा।

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के बात पर सीएम साय (CM Sai) ने कहा कि इसका श्रेय तो डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ पाए हैं और केंद्र से बहुत सहयोग भी मिला है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। प्रदेशवासियों ने देखा है कि पिछले 3 महीने में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और ये बड़ी सफलता हमारे सैनिकों को मिल रही हैं।

सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की जरूरत बताया

एक सवाल के जवाब में विष्णुदेव साय (CM Sai) ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के प्रति और मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पहले कांग्रेस वर्सेज ऑल होते थे आज बीजेपी वर्सेज ऑल है। ये हम लोगों का अचीवमेंट है। सही मायने में भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। प्रत्येक 3 साल में पदाधिकारी बदल जाते हैं। एक हमारे जैसे छोटे से गांव का व्यक्ति, किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता हैं। ये सब कुछ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के ऊपर एफआईआर को उनके द्वारा गलत बताए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो अब वो ही जाने, एजेंसियां तो जांच कर रही है। आगे वो दोषी पाए जाते हैं तो कानून सबके लिए बराबर हैं चाहे कोई पूर्व मुख्यमंत्री हो या एक आम आदमी, आरोप सिद्ध होंगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।

घोटालेबाजों के जेल जाने के सवाल पर साय (CM Sai) ने कहा कि पिछले पांच साल में जो शराब, कोयला, डीएमएफ फंड सहित बहुत से भ्रष्टाचार हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पर भी महादेव ऐप में प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुई है। सभी की लगातार जांच चल रही हैं। पीएससी घोटाला एवं बिरनपुर हत्याकांड की जांच भी सीबीआई ने शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे वो बख्शे नहीं जाएंगे।

Related Post

CM Nayab Singh

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे लाखों परिवार: मुख्यमंत्री नायब

Posted by - August 16, 2024 0
कैथल।‌ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Free…
Nitin Gadkari

CAA गांधी के सपनों को करेगा पूरा कांग्रेस बिगाड़ रही है देश का माहौल : नितिन गडकरी

Posted by - December 22, 2019 0
नागपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के विरोध में हो रहे हिंसक आंदोलन की…
जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम : किसानों ने वर्मीकम्पोस्ट बनाने की वैज्ञानिक विधि सीखी

Posted by - January 21, 2020 0
बाराबंकी। सीएसआईआर-सीमैप ने बाराबंकी जिले ग्राम वीवीपुर फतेहपुर में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…
Guwahati

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान गुवाहाटी पुलिस के एसीपी हुए घायल

Posted by - June 15, 2022 0
गुवाहाटी: गुवाहाटी पुलिस (Guwahati Police) के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रैंक के अधिकारी बुधवार को गुवाहाटी (Guwahati) में पार्टी के…