Dimple Yadav

‘गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं डिंपल यादव, दें हमारे मंगलसूत्र का हिसाब’

288 0

लखनऊ । पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सपा नेत्री डिंपल यादव (Dimple Yadav) उन महिलाओं के निशाने पर आ गई हैं, जिनके पतियों की हत्या सपा सरकार में पोषित माफियाओं द्वारा कर दी गई थी। मंगलसूत्र वाले डिंपल के बयान पर पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय, प्रयागराज के अधिवक्ता स्व. उमेश पाल की पत्नी जया पाल और वाराणसी के पूर्व डिप्टी मेयर स्व. अनिल सिंह की पत्नी सीता सिंह ने तगड़ा पलटवार किया है। महिलाओं ने समाजवादी पार्टी द्वारा पाले-पोसे गये मुख्तार और अतीक जैसे अपराधियों द्वारा की गई हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए अपने अपने मंगलसूत्र का हिसाब डिंपल यादव (Dimple Yadav)  से मांगा है।

जया पाल, प्रयागराज के अधिवक्ता उमेश पाल की पत्नी

प्रयागराज के अधिवक्ता दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा है कि पुलवामा की बात डिंपल यादव (Dimple Yadav)  को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं। आज जब चुन चुनकर सारे माफिया का सफाया हो रहा है, तो उन्हें यह नहीं भा रहा। मेरी जैसी कई बहनों का मंगलसूत्र सपा पोषित माफियाओं ने छीना है। उस वक्त डिंपल कहां थी, जब मेरे पति और दो पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी किया जा रहा था। न जाने कितने बच्चों को अनाथ किया गया। कितनी ही बहनें अपने भाइयों की कलाई को याद करके रोती रहती हैं। मंगलसूत्र उतारने और चूड़ियां तोड़ने का दर्द डिंपल नहीं नहीं समझ सकेंगी।

उनकी पार्टी देश का इस्लामीकरण करना चाहती हैं और इस्लाम में मंगलसूत्र का कोई महत्व नहीं है। जया पाल ने यह भी कहा कि जिस दिन रामभक्तों पर उनके ससुर ने गोलियां चलवाई थीं, उन विधवाओं के मंगलसूत्र का हिसाब कौन देगा। कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में जिनके सुहाग उजड़े उनके मंगलसूत्र का क्या होगा। डिंपल अगर सैफई से बाहर निकलें तो देखेंगी कि हमारे बहादुर जवानों ने पुलवामा हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पूरी बहादुर से ले लिया है।

अलका राय, पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय की पत्नी

पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कहा कि मेरे पति की हत्या के वक्त सात लोगों की हत्या हुई थी। उसमें ब्लॉक प्रमुख से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल थे। उस समय डिम्पल जी (Dimple Yadav) कहां थीं। एक बार भी वह विधवाओं और अनाथ बच्चों के आंसुओं को पोंछने क्यों नहीं गईं। इंसाफ के लिए हम दर-दर भटकते रहे, तब सपा सरकार ने हमारा कोई साथ नहीं दिया। उस वक्त लाल कृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह जैसे नेता धरने पर बैठे थे, मगर सपा का कोई नेता हमारे आंसुओं को पोंछने नहीं आया।

सीता सिंह, वाराणसी के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल सिंह की पत्नी

वाराणसी के पूर्व डिप्टी मेयर दिवंगत अनिल सिंह की पत्नी सीता सिंह ने भी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) के बयान पर कहा कि वह पुलवामा मामले में न बोलें तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि पुलवामा को लेकर मोदी सरकार बेहतर ढंग से हिसाब किताब कर रही है। मगर, सपा सरकार के दौरान मुख्तार अंसारी ने मेरे पति और देवर की हत्या कराई।

डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से भरा पर्चा , अखिलेश भी रहे मौजूद

मेरे जैसी तमाम महिलाएं हैं, जिन्होंने माफियाओं द्वारा उनके पतियों की हत्या के बाद छोटे छोटे बच्चों को लेकर किस तरह उनका पालन पोषण किया। उन्होंने बताया कि किसी भी सरकार में हमें न्याय नहीं मिला अब योगी जी के राज में माफियाओं का गिन गिनकर सफाया हो रहा है।

Related Post

CM Dhami

सामाजिक समरसता और सद्भाव के पुरोधा थे संत रविदास : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - February 24, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सन्त शिरोमणी श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुंचकर पूजा–अर्चना की और देश व…
Savin Bansal

आशारोड़ी-झाझरा व रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड कॉरीडोरः जिला प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

Posted by - December 4, 2025 0
देहरादून : राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने एवं सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड रोड…
AK Sharma

बिल समय से न मिलने, गलत रीडिंग और गलत बिलिंग संबंधी शिकायतों का होगा अन्त: एके शर्मा

Posted by - November 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री…
cm dhami

सीएम धामी ने नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक…
CM Yogi

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि…