CM Bhajanlal Sharma

बीते दस सालों में पूरे देश में हुआ ऐतिहासिक विकास: सीएम भजनलाल शर्मा

268 0

धौलपुर। प्रदेश का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि पूरे देश में बीते सालों में ऐतिहासिक विकास हुआ है। इसके साथ ही देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण जैसी बुराइयों से भी मुक्ति मिली है। यह मोदी युग है। पीएम मोदी ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया और आज देश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , रविवार शाम धौलपुर जिले के सैपऊ इलाके में करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि बीते 10 सालों में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इनमें राम मंदिर का निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे कई महत्वपूर्ण काम शामिल है। अगले टर्म में और भी बहुत बड़े कार्य होने बाकी हैं।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार ने जनता से जो वायदे किए उन्हें पूरा करके दिखाया। यही वजह है कि पेपर लीक माफिया आज जेल में है। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई एक बड़ी समस्या है। हमने सरकार बनते ही ईआरसीपी परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद इस इलाके में पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकेगा। जनसभा को प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने भी संबोधित किया।

हमने तीन महीने में ही ईआरसीपी को लागू किया: भजनलाल शर्मा

जनसभा में भाजपा के जिला प्रभारी हेमराज मीणा, बाडी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, लोकसभा चुनाव प्रभारी मानसिंह गुर्जर, सांसद डा. मनोज राजोरिया, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बेरवा, महामंत्री मदन लाल कोली, भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक राहुल राणा, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा एवं पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती…

संबित पात्रा का तंज-कांग्रेस का आईएसएफ के साथ गठबंधन नहीं ठगबंधन है

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में कांग्रेस की ‘अंदरूनी कलह’ पर जमकर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि…
दिल्ली की जीत

जीत की हैट्रिक के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, यह मेरी नहीं दिल्ली की जीत

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री…