CM Dhami

धामी ने मां भगवती की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

309 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर अपने शासकीय आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान शक्तिस्वरूपा जगत जननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने शासकीय आवास पर पत्नी के साथ पूजा करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने शासकीय आवास पर पत्नी के साथ पूजा करते हुए।

चैत्र नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है।

इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की

Posted by - April 21, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह…
CM Bhajan Lal

‘अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सप्लाई चेन का विश्वसनीय साथी बनने के लिए राजस्थान उत्सुक’: मुख्यमंत्री

Posted by - October 15, 2024 0
म्यूनिख/ जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी…