UCC

UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, विशेषज्ञ समिति धामी सरकार को जल्द सौंप सकती है रिपोर्ट

308 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड एक और इतिहास रचने की तैयारी में है। जल्द ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने वाला है। यूसीसी को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है।

ढाई लाख सुझावों के आधार पर बना ड्राफ्ट

विशेषज्ञ समिति ने समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों के नागरिकों से संवाद किया है। समिति को जनता की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से ढाई लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। प्रवासी उत्तराखंडियों से भी समिति ने यूसीसी पर चर्चा की। सभी सुझावों का संज्ञान लेने के बाद समिति ने ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने लिया था यूसीसी पर फैसला

दूसरी बार मुख्यमंत्री (CM Dhami) पद की शपथ लेने के बाद सीएम धामी ने अपने वायदे के अनुसार 23 मार्च 2022 को हुई पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में नागरिक संहिता कानून (यूसीसी) लागू करने का फैसला किया। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 27 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित कर दी गई।

विशेषज्ञ समिति में कौन-कौन शामिल?

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ शामिल हैं।

क्या है समान नागरिक संहिता?

समान नागरिक संहिता (UCC) में देश में निवास कर रहे सभी धर्म और समुदाय के लोगों के लिए समान कानून की वकालत की गई है। अभी हर धर्म और जाति का अलग कानून है, इसके हिसाब से ही शादी, तलाक जैसे व्यक्तिगत मामलों में निर्णय होते हैं। यूसीसी लागू होने के बाद हर धर्म और जाति के नागरिकों के लिए विवाह पंजीकरण, तलाक, बच्चा गोद लेना और सम्पत्ति के बंटवारे जैसे मामलों में समान कानून लागू होगा।

Related Post

डोनाल्ड ट्रंप

इन हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकी राष्ट्रपति बने सरताज, दिखा जोश

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर संग दो दिवसीय भारत दौरे…

18 शहरों में उड़ा सकेंगे ड्रोन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी इजाजत

Posted by - August 3, 2021 0
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021…

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

Posted by - October 12, 2021 0
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर शांति के माहौल को बिगाड़ रहे आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपना…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, मंदिर में लगाई झाड़ू

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार घोषित होने…