Electricity

आज पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिना कटौती होगी विद्युत आपूर्ति

430 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति (Electricity Supply) का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) की मंशा के अनुरूप प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रदेश को प्रकाश युक्त करने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्यालय शक्ति भवन, एसएलडीसी भवन सहित सभी प्रमुख भवनों को प्रकाश मय कर दिया गया है। अध्यक्ष ने बताया है कि सोमवार को पूरे प्रदेश के सभी क्षेत्रों को 24 घंटे कटौती मुक्त विद्युत प्राप्त होगी।

सूर्य उपासक श्री राम की नगरी होगी सौर्य ऊर्जा से जगमग : ऊर्जा मंत्री

अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पूरी तरह सावधानी बरतें और सबको अनवरत विद्युत प्राप्त हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए।

Related Post

CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

इलाज के लिए पहुंचे लोगों को दिलाया विश्वास, पैसे की कमी से नही रुकेगा इलाज : सीएम योगी

Posted by - March 16, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भी गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 150 से…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 न केवल एक धार्मिक आयोजन, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का एक मॉडल

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) न केवल एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का एक मॉडल भी…
saumendru adhikari

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा…