CM Yogi

सीएम योगी ने दीवार पर बनाया कमल, बोले- एक बार फिर मोदी सरकार

292 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को दीवार लेखन अभियान (Diwar Lekhan Abhiyan) के तहत जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल (Lotus) का फूल बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मतदाताओं से संवाद के कार्यक्रम होने हैं।

चुनाव से पूर्व प्रदेश में तीन बड़ी रैलियां होनी है। इन कार्यक्रमों की दिशा मं दीवार लेखन अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी।

जहां भी स्पेस दिखे वहां कमल का फूल बनाकर दोनों स्लोगन (फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार लक्ष्य चार सौ पार) लिखे जाने चाहिए। किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर ले ली जाए। प्रयास हो कि कोई भी स्पेस स्लोगन से खाली न रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनाव में सफलता के लिए मतदाताओं से बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हमारे बूथ जितने मजबूत होंगे, मतदाताओं से हमारा संवाद जितना बेहतरीन होगा, हमारे प्रत्याशी उतने ही भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। 2024 में हम सबका एक ही संकल्प होना चाहिए, एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - August 21, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट की। इस…
CM Yogi

अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको आगे बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 25, 2023 0
आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
FETP

यूपी में जल्द ही लांच होगा यूडीएसपी और ‘यूपी के स्वास्थ्य केंद्र’ एप्लीकेशन

Posted by - February 23, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम (FETP) राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 (साउथ ईस्ट एशिया रीज़न) में दूसरे दिन गुरूवार…
cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

विकास के लिए बनेगा मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान, फील्ड में जाएंगे कैबिनेट मंत्री: सीएम योगी

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के समग्र विकास के लिए सरकार ने एक नायाब खाका खींचा है जिसके तहत हर…