दिखना चाहते हैं आप भी सुन्दर, तो इस तरीके से घनी बनाएं आइब्रोज

973 0

डेस्क। हर महिला सुंदर दिखना चाहती है, ऐसे में वह सुंदर दिखने के लिए कई तरीकों को भी अपनाती हैं। घनी आइब्रोज इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते है लेकिन कुछ लड़कियों की आइब्रोज पतली होती है। जब बात चेहरे की खूबसूरती की आती है, तो नाक, आंख व सुंदर होंठो के साथ अच्‍छी आइब्रोज का होना भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में हम आपको कुछ सस्‍ते और आसान उपाय बताएंगे, जिनसे आपकी आइब्रोज न केवल घनी और अच्‍छे शेप में दिखेंगी। आइए जानते हैं-

ये भी पढ़ें :-इस एक ‘शब्द’ के इस्तेमाल से समय के साथ गहरा होगा आपका प्यार 

1-अगर आप काली घनी आइब्रोज चाहते हैं, तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं। यह बेहद सस्‍ता और आसान उपाय है। घर में रखे जैतून या फिर अरंडी के तेल से आप रात को हल्‍के हाथों से लगभग 2-3 मिनट अपनी आइब्रोज की मसाज करें। सुबह उठकर आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आपको फायदा मिलेगा।

2- एलोवेरा शरीर के लिए कई रूप से फायदेमंद होता है। आप घनी आइब्रो के लिए एलोवेरा जैल या घर पर उगाए एलोवेरा ताजी पत्तियों से जैल निकाल कर इस्‍तेमाल में ला सकते हैं। एलोवेरा को आप अपनी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप एलोवेरा जेल से रोजाना अपनी आइब्रोज की मसाज करें, आपको फायदा मिलेगा।

3-नींबू औरा नारियल तेल की मदद से घनी व खूबसूरत आइब्रोज पा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप नारियल के तेल में 2 चम्‍मच नींबू के छिल्‍के का पाउडर डालकर पेस्‍ट बना लें। आप इस पेस्‍ट को हर रोज रात को सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगा लें और सुबह उठकर साफ पानी से धो लें।

Related Post

भाजपा उम्मीदवार

पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा –बीजेपी उम्मीदवार

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने खुलकर पूर्वोत्तर के लिए प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल का…
लॉकडाउन

लॉकडाउन से शहरों में सब्जियों के दामों में उछाल, तो ग्रामीण क्षेत्रों में औंधे मुंह गिरे दाम

Posted by - March 24, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। इसका प्रतिकूल असर फल,फूल…