AK Sharma

एके शर्मा ने मऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक

370 0

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मऊ जनपद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों, महिलाओं व बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए।

मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की दीवार गिरने (Wall Collapsed) से 06 लोगों की मौत की खबर सुनते ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर शोकाकुल परिवारीजनो को हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ित परिजनों के लिए अकस्मात आई इस ह्रदय बिदारक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

जनपद मऊ में हुई घटना की जानकारी के समय नगर विकास मंत्री (AK Sharma) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 जिलों आगरा, एटा, अलीगढ़ के दौरे पर थे। जनपद मऊ में हुई इस हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपना आगरा दौरा रद्द करते हुए हादसे के पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य अधिकारियों तथा क्षेत्र के लोगों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से फोन पर बात की। मंत्री श्री शर्मा का गृह जनपद होने की वजह से उन्होंने अपने परिजनों को भी पीड़ितो की मदद करने के लिए अस्पताल भेजा तथा हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए कहा।

हल्दी की रस्म अदा करने जा रहीं महिलाओं पर गिरी दीवार, एक बच्चे सहित पांच की मौत

मिली जानकारी के अनुसार दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, जिसमें से 06 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत एवम् बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी अस्पतालों को घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है, और जिन पारिवारी जनो ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

Related Post

CM Yogi

श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने की लोक कल्याण की प्रार्थना

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व के अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार प्रातःकाल श्रीनाथ जी (शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन…
cctv

सीसीटीवी के साथ फेस रिकगनीशन कैमरों से रखी जाएगी महाकुंभ के चप्पे चप्पे पर नजर

Posted by - November 5, 2024 0
प्रयागराज : महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ सुरक्षित महाकुंभ (Maha Kumbh) बनाने का लक्ष्य डबल इंजन सरकार…
Governor Baby rani Maurya

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- डरने की जरूरत नहीं

Posted by - March 5, 2021 0
देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Governor Baby Rani Maury) ने दून अस्पताल के टीकाकरण बूथ पर कोविड-19 वैक्सीन की…
cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …