Bus

यूपी परिवहन निगम ने अक्टूबर में कमाए साढ़े 32 लाख

514 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UP Transport Corporation) ने अक्टूबर माह में चेकिंग अभियान के दौरान 32 लाख 58 हजार रूपये से अधिक की राजस्व की वसूली की है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि निगम के प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा अक्टूबर में चेकिंग की गयी, जिसमें विभाग को केवल एक माह में 32 लाख 58 हजार 385 रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ।

निगम के प्रधान प्रबन्धक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि परिवहन निगम (UP Transport Corporation) को घाटे से उबारने के लिए कई कदम उठाए गए है। इससे निगम ने पिछले साढ़े छह वर्षों में काफी लाभांश अर्जित किया है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से गठित सूमो चालाक दल एवं इन्टरसेप्टर के माध्यम से समय-समय पर परिवहन निगम की बसों की नियमित जांच की जाती है। ऐसे में अक्टूबर में परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों की एक लाख 16 हजार 834 बार जांच की गयी।

एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाएगी योगी सरकार

उन्होने बताया कि जांच के दौरान कुल 4901 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाये गये जबकि 172.4 टन बिना बुक भार पकड़ा गया है। जांच दल द्वारा की गई कार्यवाही से विभाग को 32 लाख 58 हजार 385 रुपये वसूले गये। इस दौरान 8,420 चालकों, परिचालकों का एल्कोहल टेस्ट भी किया गया।

Related Post

Exemplar

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

Posted by - May 13, 2026 0
नई दिल्ली/लखनऊ। लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश ने देश में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लॉजिस्टिक्स ईज…
AK Sharma

दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए बनेगा नया बाईपास, नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास

Posted by - March 16, 2024 0
मऊ। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिले में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी क्रम में…
CM Yogi heard the problems of 200 people

जनता दर्शन में सीएम योगी लोगों से बोले- घबराइए मत, होगी प्रभावी कार्रवाई

Posted by - November 1, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। अयोध्या मामले में फैसला आने…