CM Yogi

सीएम योगी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, रक्षामंत्री भी रहे मौजूद

408 0

लखनऊ। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की जयंती पर मंगलवार को लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की आज जयंती है। सरदार पटेल की स्मृतियों को नमन करता हूं। अलग- अलग राज्यों को सरदार पटेल ने भारत गणराज्य में शामिल करवाया।

Image

उस वक्त की सरकारों में सरदार पटेल को वो सम्मान नहीं मिल पाया। 2014 के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल को वो सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। देश में किसी भी वाद से ऊपर उठकर मोदी जी की नेशन फर्स्ट सोच पर काम किया जाए।

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 1 नवंबर से योगी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

लखनऊ एकता दौड़ हजरतगंज स्थित सरदार पटेल स्मारक पार्क से के डी सिंह बाबू स्टेडियम तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की।

Image

लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने एकता दौड़ में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Related Post

cm yogi

कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए: सीएम योगी

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
cm yogi

योगी सरकार ने कृषि श्रमिकों को दिया तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Posted by - July 24, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने कृषि मजदूरों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए न्यूनतम मजदूरी की दरों…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, सरकार देगी जमीन और पैसे – सीएम योगी

Posted by - October 18, 2019 0
अलीगढ़। शुक्रवार यानी आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…
Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…