AK Sharma

जो अपने राष्ट्र, अपनी विरासत पर गर्व करना नही जानता है वह विकास नही कर सकता: एके शर्मा

307 0

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  के मुख्य अतिथि में तथा सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल के विशिष्ठ अतिथि में सिद्धार्थनगर जनपद के लोहिया कला भवन में

‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर  गोविन्द माधव, जिलाधिकारी  पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार  उपस्थिति रहे।

जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ की छात्राओ द्वारा सरस्वती बन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। एस.एस.बी. के जवानो द्वारा देश भक्ति/सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात रूपेश मिश्रा, जूही पाण्डेय एवं पवन पाण्डेय द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विचारधारा है कि जो अपने राष्ट्र, अपनी विरासत पर गर्व करना नही जानता है वह विकास नही कर सकता है। आगे जाना है तो हमे अपने पूर्वजो के महान कार्यों याद करना होंगा, यही हमारा सच्चा धर्म भी है। हमे अपने स्वतंत्रता सेनानियों, अपने जवानो को याद करना चाहिए। अमृत काल का यह उत्सव गांव-गांव मनाया जा रहा है।  हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिस मिट्टी में हम पले, बढ़े हमारे वीर सपूतों/अमर शहीदों ने भारत माता की रक्षा के लिए खुद को देश पर न्यौछावर किया, उसी गॉव एवं घर की मिट्टी एवं अक्षत को हम सब प्रधानमंत्री मोदी  की प्रेरणा से हम सबकों देश की राजधानी दिल्ली तक पहुॅचाने का सौभाग्य मिल रहा है, जो दिल्ली में 75 हजार वृक्षारोपण के साथ बनायी जाने वाली अमृत वाटिका का पवित्र अंश होगा।

ak sharma

उन्होंने कहा कि देश की माटी एवं वीरों का वन्दन करने का यह अभियान हम सभी के अन्दर देश के प्रति सम्मान, स्वाभिमान एवं अमर बलिदानियो के प्रति सच्ची श्रद्धाजली का जज्बा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पवित्र सोच एवं सभी को साथ लेकर चलने की मंशा तथा उनके कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि आज देश में सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक परिवर्तन दिख रहा है और हमारा देश निरन्तर विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, जिससे हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। प्राचीन समय में हमारी अर्थव्यवस्था पूरे विश्व की एक चौथाई अर्थव्यवस्था थी। 1947 में आजादी के समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे विश्व की चार प्रतिशत रही गयी थी। उस समय हमारी अर्थव्यवस्था चीन से बेहतर थी। कोरोना के दौरान इस वैश्विक बीमारी से बचाव के लिए हमारे देश में कोई भी सुविधा नही थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 3 महीने में ही हम अपने देश में पीपीकिट, मास्क तथा अन्य सामानो का उत्पादन करना प्रारम्भ कर दिये। अगले 25 वर्ष देश के लिए अमृत काल होगा। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि आजादी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 247 तक भारत विश्व गुरू बनेगा तथा विश्व की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनेगा।

मंत्री जी (AK Sharma) ने कहा कि 2047 तक भारत  एक विकसित देश होगा। उन्होंने इस अवसर पर वीरों को तथा देश की माटी को नमन करने के लिए सभी कों शुभकामनाएं दी।

ak sharma

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल ने प्रभारी मंत्री व उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर वीर सपूतो को नमन करने के लिए हर घर आंगन से मिट्टी लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देश की अखण्डता एवं एकता को मजबूत करना इस आयोजन का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व के भारत ने कोरोना के दौरान 15 देशो को कोविड वैक्सीन दी है। 8 करोड़ लोगो को 5 किग्रा निःशुल्क राशन देने का काम किया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाने में सिद्धार्थनगर प्रदेश में सबसे अधिक अमृत सरोवर बनाकर नम्बर 1 पर है। देश में शहीदो को नमन करने के लिए आजादी के बाद का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

जिलाधिकारी  पवन अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की विविधता के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे जनपद के सभी विकास खण्डो के ग्राम पंचायतो में पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। यह कलश यात्रा यहॉ से लखनऊ और फिर दिल्ली जायेंगी। विविधता को समेटे हुए देश प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। आज हमारे देश में जरूरत की सभी चीजें बनाई जा रही है। देश के अमर शहीदो के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनो  को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रूपेश मिश्रा, जूही पाण्डेय एवं पवन पाण्डेय को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय द्वारा किया गया।

हमारी सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा

इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपीअग्रवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डी.सी. मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, समस्त नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधिगण, सभी ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post

smriti irani,Student

अमेठी की बेटी को ISRO ले जाएंगी स्मृति ईरानी, केन्द्रीय मंत्री ने छात्रा से किया वादा

Posted by - May 10, 2022 0
अमेठी। जिले के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गन भवानी धाम के निकट एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने मंगलवार…
Health

स्वास्थ्य क्षेत्रों में बढ़ा निवेश, अस्पताल, दवाएं, गैस आदि की क्षमता में होगी वृद्धि

Posted by - June 16, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य (Health), चिकित्सा और सम्बद्ध क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्षों में होने वाले निवेश के बाद…
AK Sharma

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की मदद के लिए जीआइएस आधारित क्यूआर कोड का किया जा रहा उपयोग

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस बार के महाकुम्भ…
Varanasi prepared for G-20 meetings

शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार

Posted by - February 27, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का संसदीय क्षेत्र (Varanasi) अंतरराष्ट्रीय बैठकों के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया…