PM Modi worshiped in Parvati Kund

पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना, सीएम धामी भी रहे मौजूद

294 0

पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड (Parvati Kund) में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी मौजूद हैं। उन्होंने पीएम का उत्तराखंड में स्वागत किया। इस दौरे के दौरान पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

उत्तराखंड के एकदिवसीय दौरे में पीएम मोदी (PM Modi) कुमाऊं क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे।

पीएम ने आदि कैलाश के दर्शन किए।

उसके बाद प्रधानमंत्री (PM Modi) गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे। कुंजी गांव में पीएम सेना और आईटीबीपी के जवानों से मिलेंगे। आईटीबीपी महिला जवानों से भी पीएम मुलाकात करेंगे। स्थानीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

दौरे से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा।

यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा। अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है।’

Related Post

CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने नवचयनित कार्मिकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Posted by - December 12, 2024 0
जोधपुर। राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन जोधपुर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार को आयोजित हुआ। इस आयोजन में…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - September 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी…
पुलवामा आत्मघाती ​हमला

Flashback 2019: पुलवामा आत्मघाती ​हमला 45 जवान शहीद, मोदी बोले-बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर…