CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत से हुई जनहानि जताया शोक

335 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में अतिवृष्टि से 13, आकाशीय विद्युत से 04 तथा डूबने से 02 जनहानि हुई हैं। इनमें अतिवृष्टि से जनपद हरदोई में 03, जनपद बाराबंकी तथा कन्नौज में 02-02 तथा जनपद अमेठी, कानपुर नगर, उन्नाव, सम्भल, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर में 01-01 जनहानि हुई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तेजी से हो राहत एवं बचाव कार्य: योगी

विद्युत से जनपद प्रतापगढ़ में 02 तथा जनपद बाराबंकी व जालौन में 01-01 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद देवरिया व हरदोई में 01-01 जनहानि हुई है।

Related Post

PM Modi performed the Kumbh Abhishek of the Kumbh Kalash

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम नोज में कुम्भ कलश का किया कुम्भाभिषेक

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में पूजा…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर जनवरी 2025 से लगने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां…