Cattle

3 महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश

397 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में अगले 3 माह के अंदर निराश्रित गोवंश (Cattle) के संरक्षण के आदेश दिए हैं। बीते दिनों आगरा, सुल्तानपुर एवं पीलीभीत जैसे जनपदों में हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सरकार ने कड़े शब्दों में कहा है कि ऐसी घटनाओं की आगे पुनरावृति न हो। उल्लेखनीय है कि सरकारी आंकड़ों में अभी भी लगभग 2.5 से 3 लाख निराश्रित गोवंश (Cattle) होने की जानकारी है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने सभी के संरक्षण के निर्देश जारी किए हैं।

घटनाओं की न हो पुनरावृत्ति

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बैठक में कहा कि अगले 3 महीने में निराश्रित गोवंश (Cattle) का संरक्षण किया जाए। साथ ही घटनाओं की पुनरावृति न हो। पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में संरक्षित गोवंशों में पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाए। बुंदेलखंड क्षेत्र में 15 सितम्बर तक खुले पशुओं को संरंक्षित कर लिया जाए। जनपद हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बदायूं आदि की सड़कों एवं नदियों के किनारों पर बहुत अधिक संख्या में गोवंश का विचरण होता है।

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

शहरों में भी मंडियों के समीप एवं कालोनियों में गोवंश विचरण करते हैं। नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। नए अस्थायी गो- आश्रय स्थलों की स्थापना की सूचना तत्काल प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम तक सतत अनुश्रवण एवं पोर्टल का प्रयोग सुनिश्चित हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में कैटल (Cattle) कैचर आपरेशन चलाएं

मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के किनारे हजारों की संख्या में गोवंश (Cattle) विचरण करते हैं। ट्रैक्टर माउंटेड कैटल कैचर की व्यवस्था एवं ट्रैक्टर का क्रय सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी विशेष दस्ते बनाकर आपरेशन चलाएं। हाइवे पर अन्तर्विभागीय कार्मिकों की विशेष टीमें बनाई जाएं। दस्तों के लिए टीम लीडर, कार्मिक, उपकरण एवं वित्तीय व्यवस्था हो, जबकि आकड़े न छुपाएं और कार्यवाही करें।

Related Post

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

Posted by - March 6, 2021 0
काकोरी कस्बा निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने 43 वें यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का…

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर सभी याचिकाएं की खारिज,कहा-विमान खरीदने पर सवाल उठाना गलत

Posted by - December 14, 2018 0
नई दिल्ली। शुक्रवार को राफेल डील की जांच की मांग से जुड़ी संभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की निगरानी…
cm yogi

एसआईआर अभियान में जुटें कार्यकर्ता, लोकतंत्र की मजबूती का दायित्व निभाएं: सीएम योगी

Posted by - December 19, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष…