Whatsapp calls

यूज़र्स के लिए बुरी खबर, 2019 के अंत में इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

1431 0

टेक डेस्क। विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करने वाले  यूज़र्स के लिए बुरी खबर है। 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सप्प के प्रवक्ता ने कंपनी की तरफ से अपने एक बयान में कहा है कि साल 2019 के अंत यानी 31 दिसंबर के बाद से विंडोज फोन को सपोर्ट नहीं देने का कंपनी ने फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी जून में विंडो फोन को फाइनल अपडेट देगी। इसके साथ ही उनके मुताबिक साल के अंत तक विंडो फोन को सपोर्ट मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें :-सस्ता हुआ Airtel का 4G हॉटस्पॉट, सिर्फ इतने रुपए में पा सकते हैं ये प्लान 

आपको बता दें व्हाट्सप्प वैसे तो लगातार पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स को लगातार फेज के मुताबिक सपोर्ट देता रहता है, वहीँ इस बार विंडो फोन को लेकर कंपनी ने यह ख़ास फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-Twitter लेकर आया नया फीचर, अब Image, Video और GIFs के साथ कर सकते हैं रीट्वीट

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा और आईओएस की बात करें तो 1 फरवरी 2020 के बाद आईओएस 7 में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

Related Post

कोविड-19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट

कोविड-19 जांच के लिए ICMR ने विकसित किया एलिसा टेस्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस की जांच…
cm vijay rupani

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के बिगड़े बोल- सिद्धू को बताया पाकिस्तान का दलाल

Posted by - April 17, 2019 0
वलसाड। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिद्धू…