CM Yogi

अधिकारी जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

419 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और में मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की हर समस्या का निराकरण कराएं जिससे जनता को हर पल संवेदनशील और हर संकट में साथ खड़ी रहने वाली सरकार का एहसास होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से बेहद अपनेपन से कहा कि चिंता नहीं करिए, घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि समस्या कोई हो उसका समाधान कराएंगे।

कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) खुद पहुंचे। एक.एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।

मोदी की राह रोकने में एक हुये दंगाबाज और दगाबाज: योगी

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।

Related Post

स्मृति ईरानी कल अमेठी से भरेंगी नामांकन

सीएम की मौजूदगी में कल नामांकन भरेंगी स्मृति ईरानी, जानें क्या है समय

Posted by - April 10, 2019 0
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुरुवार यानी कल अपना नामांकन भरेंगी। स्मृति ईरानी…
AK Sharma

‘एक पेड़ मां के नाम’ का भाव सभी को अपनी मां एवं प्रकृति के प्रति कराता है जिम्मेदारी का एहसास: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर,…
farmer registry

फार्मर रजिस्ट्री में बस्ती, गाजियाबाद और रामपुर पहले तीन स्थानों पर

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) (Farmer Registry) को लेकर बड़ा अभियान जारी है। प्रदेश में कुल 2,88,70,495…