CM Yogi

गोरखपुर को 628.59 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम योगी

469 0

गोरखपुर। गोरखपुर को अमूमन हर दौरे पर कुछ न कुछ उपहार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को एक बार फिर 628.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह जल निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह स्थल महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में मुख्यमंत्री अपराह्न करीब तीन बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

शनिवार को सीएम योगी (CM Yogi) 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। इसके निर्माण पर 41.20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा वह 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत व सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के हाथों शिलान्यास वाली सभी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की हैं। कुल 193 परियोजनाओं पर 567.21 करोड़ रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से शहर क्षेत्र के अलावा अन्य सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों पिपराइच, कैम्पियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, सहजनवा, चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव क्षेत्र के 193 गांवों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

सीएम योगी ने बी पैक्स सदस्यता महाभियान एवं टोल फ्री नंबर का किया शुभारंभ

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर कुल 70558 घरों के लोग लाभान्वित होंगे। इसके पूर्व 20 जून को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने 623 गांवों के लिए 2245.28 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। उल्लेखनीय यह भी है कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 216167 घरों के लोग नल से पेयजल योजना के लाभ से लाभान्वित हो चुके हैं।

Related Post

CM Yogi

केंद्रीय मंत्रीमंडल के फैसलों पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार, कहाः धन्यवाद पीएम मोदी

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल…
CM Yogi

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे 60 हजार: मुख्यमंत्री

Posted by - April 24, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निर्धारित 02 लाख…
Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Posted by - February 28, 2023 0
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का हो रहा संचार : धामी

Posted by - November 6, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Puskar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व…
CM Yogi

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। संगठन ही सेवा है। कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की…