CM Yogi

श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

390 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी का जनपद में दर्शन-पूजन और भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री 19 अगस्त को लगभग 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क अयोध्या में पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए 9 स्ट्रैटेजी पर काम कर रही योगी सरकार

जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

Related Post

Amit Shah

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग, केंद्र इसे मजबूत करेगी: अमित शाह

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा (Cyber security…
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Posted by - March 4, 2021 0
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में खेत से रास्ता न देने पर लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के…

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…