e-governance in health service

स्वास्थ्य सेवाओं में ई-गवर्नेंस के लिए यूपी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

446 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस (E-Governance) को बढ़ावा दे रही योगी सरकार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं में ई गवर्नेंस के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने ‘डिलीवरी प्वाइंट हेल्थ फैसिलिटीज’ के लिए शुरू की गई परियोजना/पहल ‘मां नवजात ट्रैकिंग एप्लिकेशन’ (मंत्रा) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश (एनएचएम-यूपी) को सिल्वर अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना है।

एनएचएम-यूपी को यह नेशनल अवार्ड श्रेणी-1 के अंतर्गत “गवर्नमेंट प्रॉसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” के तहत ई-गवर्नेंस योजना 2023 (E-Governance) के लिए दिया जा रहा है। मंत्रा को भारत सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस (E-Governance) के लिए एक उपकरण के रूप में मान्यता दिया जाना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यूपी लेबर रूम के लिए ऑनलाइन एमआईएस को बढ़ावा देने वाला पहला राज्य है।

मेरा सौभाग्य है कि आज वीरों को सम्मान करने का अवसर मिला: सीएम धामी

सिल्वर अवार्ड के तहत एनएचएम-यूपी को इस परियोजना के लिए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए का कैश प्राइज प्रदान दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक टीम सदस्यों (परियोजना प्रमुख सहित 4 लोग) को भी प्रमाणपत्र और ट्रॉफी दी जाएगी।

ट्रॉफी और प्रमाण पत्र 24-25 अगस्त, 2023 को इंदौर (म.प्र.) में प्रस्तावित ई-गवर्नेंस (E-Governance) (एनसीईजी) पर 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किए जाएंगे।

Related Post

CM Yogi Adityanath

रामायण विश्‍व महाकोश के प्रथम संस्‍करण का CM योगी करेंगे विमोचन

Posted by - March 5, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्‍वमहाकोश का प्रथम संस्‍करण प्रकाशन के लिए तैयार हो गया है। शनिवार को सीएम योगी ऐतिहासिक संस्‍करण…
medical college

योगी सरकार ने 12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की

Posted by - January 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योगी सरकार आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा फैसला लिया…

अपने ही पति पर धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला, पुलिस के सामने अपनी बात से पलटी

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने…

ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नामांकन के दौरान कई जिलों में बीजेपी-सपा समर्थकों में भिड़ंत

Posted by - July 8, 2021 0
उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को लेकर हलचल जारी है, गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के…