CM Yogi

सदन में योगी सरकार का जवाब, उप्र में जातीय जनगणना कराने की कोई योजना नहीं

316 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में गुरुवार को विपक्ष ने जातीय जनगणना कराने का मुद्दा उठाया। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया कि प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की कोई योजना नहीं है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक संग्राम सिंह यादव ने विधानसभा में एक लिखित सवाल के जरिये जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। इस सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जातीय जनगणना कराने की योजना नहीं है क्योंकि जनगणना भारत सरकार की ओर से किया जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के जवाब में लिखा है, ‘‘जनगणना की विषयवस्तु भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के संघ सूची के क्रमांक 69 पर अंकित है। जनगणना कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियमावली 1990 बनायी गयी है, जिसके अन्तर्गत जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा कराया जाता है।’’

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाएगी योगी सरकार

वहीं, विधान परिषद में जातीय जनगणना पर चर्चा की मांग को लेकर सपा सदस्यों ने हंगामा किया। प्रदेश सरकार की तरफ से नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि जातीय जनगणना कराना राज्य का नहीं, बल्कि केंद्र का विषय है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने उल्टा सपा सदस्यों से ही सवाल किया कि प्रदेश में उनकी चार बार सरकार रही तो उस समय जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाए ?

इस पर सपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और वेल में आकर बैठ गए। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के समझाने के बावजूद जब सपा सदस्य नहीं उठे तो सभापति ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

Related Post

cm yogi

चित्रकूट को मेडिकल कालेज की सौगात देने पर सांसद ने जताया सीएम योगी का आभार

Posted by - January 29, 2023 0
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने बुंदेलखंड के सबसे पिछडे एवं आकांक्षी जिले चित्रकूट में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया…
CM Yogi

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

Posted by - January 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों…
CM Yogi

प्रदेश के साइबर थानों के साथ एमओयू करें तकनीकी संस्थान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 26, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़कर न्यू ऐज कोर्सेस…