गिरिराज ने किया आत्मसमर्पण

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरिराज ने किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत

1062 0

 बेगूसराय। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार यानी आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया और उन्हें जमानत दे दी गई। बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह के सामने युवा नेता कन्हैया कुमार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-ममता का पीएम पर हमला, कहा- मोदी को लगना चाहिए लोकतंत्र का करारा तमाचा 

आपको बता दें चुनावी रैली में गिरिराज ने कहा था, ‘जो वंदेमातरम नहीं कह सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता। अरे गिरिराज के तो बाबा-दादा सिमरिया घाट में गंगा के किनारे मरे। उसी भूमि पर कब्र भी नहीं बनाया। तुम्हें तो तीन हाथ जगह भी चाहिए। अगर तुम नहीं कर पाओगे तो देश कभी माफ नहीं करेगा।’

ये भी पढ़ें :-पूर्व पीएम को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहने पर चुनाव आयोग से मोदी को दी क्लीन चिट 

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 25 अप्रैल को नगर थाने में गिरिराज के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया। इसी मामले को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत के समक्ष मंगलवार को गिरिराज सिंह ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद 5000 रुपये के दो जमानती बांड भरने पर उन्हें जमानत दे दी गयी।

Related Post

CM Yogi inaugurated the 49th International Carpet Fair.

एक देश टैरिफ लगाएगा तो हम 10 नए देशों में रास्ते खोलेंगे : यूएस टैरिफ पर बोले सीएम योगी

Posted by - October 11, 2025 0
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भदोही में 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला और चौथे कार्पेट एक्सपो का…

भाजपा के जिस पूर्व सीएम ने की सरकारी भूमि हस्तांतरण की आलोचना वही रहा जमीन कब्जाने में आगे

Posted by - August 21, 2021 0
जम्मू कश्मीर के दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता का नाम राज्य के भीतर जमीन कब्जाने वाली…