Neha Sharma

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम नेहा शर्मा ने रैली को दिखाई हरी झंडी

324 0

गोंडा। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) का शुभारंभ आज से उत्तर प्रदेश शुरू हो गया है। गोंडा में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के गांधी पार्क से रैली निकाली गयी। डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) व सीएमओ डा. रश्मि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।‌ यह जागरुकता कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी।

गांधी पार्क से संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) का शुभारंभ करते हुए डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दें।

जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा और इस रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी। डीएम (DM Neha Sharma) ने अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह एक से 31 जुलाई तक एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करेंगे।

संचारी रोगों (Communicable Disease Control Campaign)  के रोकथाम को लेकर शनिवार को आयोजित जागरुकता रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलायी। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - February 13, 2023 0
वाराणसी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव (Baba Kalbhairav) के…
Atal's promise

हिन्दी के साथ न्याय होने तक, पूरा नहीं होता अटल का वादा

Posted by - December 25, 2020 0
चन्द्रशेखर उपाध्याय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी दक्षिणपंथी ताकतों के संघर्ष के प्रतिमान तो थे ही, गरीबी एवं एकला चलो…
Supplementary Budget

योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, किसानों को मिली ये सौगातें

Posted by - November 29, 2023 0
लखनऊ। यूपी की योगी सरकरार (Yogi Government) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दूसरे दिन बुधवार को वित्त…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

Posted by - January 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल…
Maha Kumbh

महाकुम्भ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज: प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने यहां…