AK Sharma

प्रदेशवासियों को विद्युत आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं: एके शर्मा

354 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रचण्ड लू एवं भीषण गर्मी के कारण विद्युत मांग में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। 13 जून, 2023 को 27,611 मेगावाट मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति सकुशल सुनिश्चित की गयी। इसके पहले 10 जून, 2023 को 26,672 मेगावाट मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति की गयी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशवासियों को विद्युत आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। ऊर्जा विभाग बढ़ी हुई मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उपभोक्ताओं को समस्या न हो, इसके लिए स्थानीय बाधाओं को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाय। कहीं पर भी लो-वोल्टेज, अनवाश्यक विद्युत व्यवधान की समस्या न हो। प्रदेश सरकार ने जो भी शिड्यूल निर्धारित किया है उसके अनुरूप उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने (AK Sharma) निर्देश दिये हैं कि जहां कहीं पर भी ट्रांसफार्मर की खराबी व जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो, इसके लिए ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाय, जिससे कि शीघ्र आपूर्ति चालू की जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि ऐसी विकट परिस्थितियों में धैर्य रखें। ऊर्जा के संरक्षण व बचाव के भी प्रयास करें। इस प्रकार के छोटे- छोटे प्रयास विद्युत उत्पादन के बराबर ही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की भी अपील की।

शहरों में विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नही: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिये कि बकायेदारों, विद्युत चोरी करने वाले कटियाबाजों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। बिजली चोरी रोकने के लिए आधुनिक तकनीकी का भी सहारा लिया जाय, जिससे बिना किसी व्यवधान के बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रदेश में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

Related Post

PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - November 24, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर…

कांवड़ यात्रा रद्द करने पर हिन्दू महासभा ने की योगी की निंदा, कहा- कोरोना है तो रोक दीजिए राजनीति

Posted by - July 19, 2021 0
कोरोना संकट को देखते हुए यूपी समेत विभिन्न सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया, हिन्दू महासभा…
cm yogi

लेखपाल भर्ती विज्ञापन में आरक्षण विसंगतियों का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, राजस्व परिषद को चेतावनी

Posted by - December 20, 2025 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लेखपाल भर्ती के विज्ञापन में आरक्षण विसंगति (Reservation Irregularities) पर शनिवार…
cm yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बदली चाल! GSDP में रिकॉर्ड उछाल, वन ट्रिलियन लक्ष्य पर फोकस

Posted by - December 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी…