AK Sharma

विदेशी मेहमानों के आतिथ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती योगी सरकार: एके शर्मा

343 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि वाराणसी में G-20 से सम्बंधित बैठकों का दौर 11 जून, 2023 से शुरू हो रहा है। इस दौरान जी-20 देशों के प्रतिनिधि हमारे मेहमान बनकर आ रहे हैं। उनके स्वागत, सत्कार एवं आतिथ्य में कोई कमी न रहे इसके लिए बनारस की दिव्यता, भव्यता, सुन्दरता एवं व्यवस्थापन में और सुधार करने के प्रयास किये गये। सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि बेहतर समन्वय बनाकर अतिथियों के स्वागत, सम्मान एवं बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध कराएं, जिससे हमारे देश एवं प्रदेश की अतिथि देवो भवः की संस्कृति को पूरे विश्व में बल मिले। इस बार विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी (Varanasi) नये स्वरूप में दिखेगी।

AK Sharma

वाराणसी में 11 से 13 जून तक जी-20 देशों के डेवलपमेंट मिनिस्टर्स की मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न देशों के 40 से ज्यादा मंत्री और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ ही 160 विदेशी डेलीगेट्स पधारेंगे। वहीं 100 से भी ज्यादा विदेशी पत्रकार भी वाराणसी पहुंचेंगे। इन सभी के स्वागत सम्मान में प्रदेश सरकार की ओर से 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। जबकि 12 जून को क्रूज के जरिए गंगा आरती में भी विदेशी अतिथि शामिल होंगे।

May be an image of suspension bridge and night

इसके बाद 13 जून को सभी मेहमान भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का दौरा करेंगे। विदेशी अतिथियों को वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल भी ले जाया जाएगा, जहां पर वे पूर्वांचल के हस्तशिल्पियों की अनूठी कलाओं से भी परिचित होंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश की योगी सरकार विदेशी मेहमानों के आतिथ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) की जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ गत दिवस तैयारियों को लेकर वाराणसी में की गयी बैठकों और स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रशासनिक तैयारियां और तेज हो गयी। काशी को और भव्य व दिव्य बनाने से लेकर विदेशी मेहमानों के भव्य स्वागत तक के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।

Related Post

CM Yogi inaugurated Khadi Mahotsav 2025 in Lucknow

उत्तर प्रदेश का ब्रांड ओडीओपी आज देश और दुनिया में धूम मचा रहा है- सीएम योगी

Posted by - January 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खादी महोत्सव 2025 (Khadi Mahotsav) का भव्य उद्घाटन किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी…
UP Police and NSG

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में आतंकी घटनाओं को…
CJ Surya Kant became a fan of UP

जिस भी प्रदेश में जाऊंगा, यूपी सरकार का उदाहरण दूंगा : मुख्य न्यायाधीश

Posted by - January 17, 2026 0
चंदौली: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJ Surya Kant) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में शनिवार को…
Republic Day

राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोहा, विधानभवन के सामने हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम

Posted by - January 26, 2024 0
लखनऊ । 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने…