Part payment facility for electricity consumers

विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आंशिक भुगतान कर जुड़वा सकते हैं कनेक्शन

400 0

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) की मंशा के अनुरूप उ0प्र0 पावर कारपोरेशन (UPPCL) विद्युत उपभोक्ताओं को सदैव बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस क्रम में कारपोरेशन द्वारा विद्युत बिलों के सुगमता पूर्वक भुगतान हेतु पार्ट पेमेन्ट की सुविधा दी गयी है जिसका लाभ विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से ले सकता है। शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे अपनी सुविधानुसार आंशिक पेमेन्ट कर सकते हैं।

उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज (M Devraj) ने शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि पार्ट पेमेंट की सुविधा उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जाये। इस सुविधा को देने में आनाकानी न की जाये। जिससे वह इस सुविधा का लाभ लेकर न्यूनतम 25 प्रतिशत जमा करके अपना कटा हुआ कनेक्शन जुड़वा सके और धीरे-धीरे किस्तों में अपना पुराना बकाया जमा कर सके। शक्ति भवन के 7वें तल में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कारपोरेशन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया है कि विभागीय कैश काउन्टरों एवं ऑनलाइन माध्यमों पर विद्युत बिलों के आंशिक भुगतान की सुविधा लागू है। इस सुविधा के लाभ हेतु किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। उक्त माध्यमों द्वारा आंशिक भुगतान की सुविधा न्यूनतम धनराशि रू0 100 अथवा पूर्ण बिल धनराशि, जो भी कम हो, की सीमा के साथ उपलब्ध है। अस्थायी विच्छेदित (टी0डी0) संयोजनों के लिए आंशिक भुगतान की सुविधा कुल बकाया धनराशि का न्यूनतम 25 प्रतिशत की जमा करने की सीमा के साथ उपलब्ध है।

सीएम धामी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर की बैठक में हुए शामिल

आंशिक भुगतान की स्थिति में भुगतान की रसीद पर बिल धनराशि एवं भुगतान की राशि दोनो अंकित कर दिया जाता है, जिससे उपभोक्ता को आगे परेशानी न हो।

आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को माह में एक से अधिक बार भी आंशिक भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस सुविधा का प्रचार-प्रसार भी किया जाये, जिससे उपभोक्ता इस सुविधा से अवगत हो सकें।

उन्होंने बताया है कि उपभोक्ताओं को यह सुविधा इसलिये दी गयी है जिससे वे अपनी क्षमता और सुविधानुसार अपना बिल जमा करके विद्युत विच्छेदन आदि से बचे रहें।

Related Post

Nawazuddin Siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी (Nawazuddin Siddiqui) ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar)…
With the inspiration of CM Yogi, 'Moringa Army' was formed.

सीएम योगी की प्रेरणा से खड़ी कर दी ‘मोरिंगा आर्मी’, पीएम मोदी ने लखनऊ की महिला से समझी खेती की बारीकी

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से राजधानी लखनऊ की एक महिला ने ऐसा काम कर दिखाया है,…
CM Yogi

सपा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधान परिषद में अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का…
tourism

नई पर्यटन नीति को मंजूरी, प्रदेश में बनेंगे रामायण और महाभारत सर्किट

Posted by - November 16, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन (Tourism) के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों…