G-20 in Uttarakhand

G-20 के लिए उत्तराखंड पहुंचने लगे विदेशी मेहमान, तिलक लगा किया गया स्वागत

413 0

देहरादून। G-20 बैठक के लिए यहां विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां उनका पारंपरिक रूप से तिलक लगा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान छोलिया नृत्य के पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर डेलिगेट्स खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष डेलिगेट्स ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया।

सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमान नवाजी से काफी खुश और अभिभूत नजर आए। इसके बाद इन सभी को नरेंद्र नगर में जहां G-20 के मुख्य आयोजन है, वहां पर ले जाया गया।

बदरीनाथ में पंजाब बैंड ने बनाया भक्तिमय माहौल, मशकबीन की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु

G-20 की दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग मीटिंग टिहरी के नरेंद्र नगर में आगामी 24 और 25 मई को होगी। बैठक में अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर गंभीर विचार विमर्श किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

Posted by - August 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में…
Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं के संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन, मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा

Posted by - September 11, 2025 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

Posted by - August 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि…