AK Sharma

हम उत्तर प्रदेश के नगरों को बनायेंगे वैश्विक: एके शर्मा

404 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगर की स्वच्छता और कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को बैठक की। बैठक में प्रमुख सचिव सहित आला अधिकारी भी मौजूद रहे। वह नगरों में चल रहे कार्यों के साथ ही उसकी गुणवत्ता को बनाये रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हम उप्र के नगरों को वैश्विक बनाने में जुटे हुए हैं।

गुरुवार को सुबह हुई बैठक के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नगरों की सफाई एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए हर वक्त लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे। नगरों की स्वच्छता में और लोगों की जागरूकता में इजाफा हो रहा है। अब हर जगह बेहतर सफाई देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगरों में चल रहे वैश्विक स्तर के काम का ही परिणाम है कि लोग नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में दिखे और उत्साह के साथ लोगों ने कमल खिलाया। इसके लिए नगर निकाय के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों का भी योगदान है।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने इस अवसर पर प्रमुख सचिव और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ खुशियां भी बांटी और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Related Post

Maha Kumbh

सभी 75 जिलों के लिए संगम का पवित्र जल लेकर अग्नि शमन विभाग की दमकल रवाना

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इतिहास रचते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी…
Shrikant

योगी कैबिनेट 2.0 में श्रीकांत शर्मा की नो एंट्री, 22 मंत्रियो की हुई छुट्टी

Posted by - March 25, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ 2.0 (Yogi Adityanath) सरकार में मथुरा (Mathura) से बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma)…
yogi

गोरखपुर में सीएम योगी कल करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन

Posted by - December 8, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार 9 दिसंबर को गोरखपुर के सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस (चीफ…