Dr. Manglesh

नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद

401 0

गोरखपुर। गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव (Dr. Manglesh) शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीडिया से बात की और शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही जीत का जश्न मना रहे नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी पहुंचे।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह व भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने व पूरे प्रदेश में प्रचंड जीत की बधाई देने पहुंचे।

भाजपा का विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा: एके शर्मा

उन्होंने माला पहनाकर और केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने डॉ मंगलेश व पूरी भाजपा टीम को जीत की बधाई दी।

Related Post

cm yogi

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही योगी सरकार

Posted by - September 19, 2024 0
लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) को सुधारना और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल…
CM Yogi

प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास का प्रतीक है जीत : योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। त्रिपुरा और नगालैंड विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बधाई…
School Chalo Abhiyan

सीएम योगी कल लखनऊ से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ। उप्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार…