khelo india university games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को बनाया जाएगा जीरो वेस्ट इवेंट

461 0

गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में प्रतिभागी खिलाड़ी ‘स्वच्छ गोरखपुर-सुंदर गोरखपुर’ का भी दीदार करेंगे। गोरखपुर की मेजबानी में रामगढ़ताल में होने जा रही रोइंग प्रतियोगिता को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ (Zero Waste Event) के रूप में संपन्न कराने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रतियोगिता स्थल और आसपास तनिक भी गंदगी न दिखे, इसके लिए नगर निगम 24×7 पैटर्न पर सफाईकर्मियों के विशेष दस्ते की तैनाती करेगा।

रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता 27 से 31 मई तक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहल पर हो रहे इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए कई विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता के साथ शहर की भी ब्रांडिंग हो, इसके लिए शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर खास फोकस रहेगा।

संपूर्ण आयोजन में स्वच्छता व अन्य नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। नगर निगम आयोजन स्थल समेत आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता दस्ते की तैनाती करेगा। साथ ही निगम की तरफ से अस्थायी टॉयलेट (महिला-पुरुष) मूवेबल टॉयलेट और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। अस्थायी और मूवेबल टॉयलेट की साफ सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे।

परिश्रम एवं बेहतर प्रबंधन से परंपरागत खेती से भी बहुत कुछ संभव

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का कहना है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के अंतर्गत गोरखपुर को रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना एक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप नगर निगम पहले से ‘स्वच्छ गोरखपुर-सुंदर गोरखपुर’ के मंत्र को साकार करने में जुटा हुआ है।

इसी क्रम में नगर निगम रोइंग प्रतियोगिता को जीरो वेस्ट इवेंट की तरह संपन्न कराएगा। आयोजन स्थल लगातार स्वच्छ और सुंदर दिखे, इसके लिए लगातार साफ-सफाई होती रहेगी। राउंड ओ क्लॉक ड्यूटी के लिए विशेष सफाई दस्ता बनाया जाएगा। गंदगी न फैलाने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा और पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाए जाएंगे।

Related Post

Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh)  कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर टीम…
Yogi Government's Sanskrit promotion efforts received national honor

योगी सरकार के संस्कृत संवर्धन प्रयासों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली: संस्कृत (Sanskrit) भाषा के प्रचार-प्रसार और पुनरुत्थान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को ऐतिहासिक सफलता मिली है। योगी…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, धान का MSP प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ाया

Posted by - September 12, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई। इस बैठक…
Maha Kumbh

हाथों में तिरंगा थामे अमृत स्नान करने महाकुम्भ पहुंचा झारखंड से आया जत्था

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के मकर संक्रांति स्नान (Makar Sankranti Snan) पर्व पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ी भीड़…