CM Dhami

सीएम धामी के निर्देश पर मणिपुर से 15 छात्रों की लाने की कार्रवाई तेज

430 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश पर इम्फाल (Manipur) में अध्ययनरत 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया।

तदोपरान्त इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता और अनुरोध करते हुए इन सभी छात्रों को सुरक्षित देहरादून,उत्तराखंड लाने के क्रम में सभी छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर इनके टिकट उत्तराखंड शासन की ओर से बुक कर दिये गये हैं और संबंधित छात्रों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं मेले: सीएम धामी

इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से 12 मई को छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे।

Related Post

CM Dhami

AAP की सरकार में पंजाब में हावी हुए ड्रग माफिया : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 27, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार सुभाष शर्मा…
ss sandhu

निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूरा करें : मुख्य सचिव

Posted by - July 21, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने एनएचएआई (NHI) के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने…
Bangladesh

भारत ने गेहूं के निर्यात पर लगाई रोक, तो रूस के पास पहुंचा बांग्लादेश

Posted by - June 23, 2022 0
बांग्लादेश: सरकार और व्यापार अधिकारियों ने बुधवार को मीडिया को बताया कि बांग्लादेश सरकार (Bangladesh government) से सरकार के सौदे…