cm yogi

सीएम योगी ने जनता से की अपील, रविवार को जरूर सुनें पीएम के ‘मन की बात’

396 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि रविवार को दिन में 11 बजे प्रसारित होने जा रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम को सभी लोग अवश्य सुनें।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में सूचना देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात जन-गण के मन तक पहुंचती है। लोकतांत्रिक संस्कृति को समृद्ध करते, सभी को प्रेरणा प्रदान करते और आमजन के मन को एकात्मता के भाव से जोड़ते इस कार्यक्रम में ‘भारत के मन’ की बात होती है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेक नवाचारों, विभिन्न सामाजिक सरोकारों एवं विविध मुहिमों को सशक्त मंच प्राप्त हुआ है। कल सभी लोग प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को अवश्य सुनें और भारत के मन से जुड़ें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कर्नाटक के चुनावी दौरे पर होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोप्पल जिले की गंगावती विधानसभा में पब्लिक मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वहीं दूसरी तरफ यूपी के राजभवन में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रसारण होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अन्नपूर्णा हॉल में “मन की बात और आजादी का अमृत महोत्सव” पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।

Related Post

GPS

जीपीएस युक्त वाहनों के प्रयोग से यूपी में खाद्यान्न उठान में बढ़ी पारदर्शिता

Posted by - January 2, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न को चोरी, लीकेज और गड़बड़ी से मुक्त करने की दिशा…
Transgender Clinic

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

Posted by - April 16, 2026 0
सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजय सिंह के अथक प्रयासों से प्रदेश का दूसरे ट्रांसजेंडर क्लिनिक…
Mahayogi Gorakhnath University

आरोग्यधाम में आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि पर्व समारोह सोमवार से

Posted by - October 16, 2022 0
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम (Arogyadham) बालापार के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में सातवां आयुर्वेद पर्व…