HUDCO

उप्र को स्वच्छ विरासत अभियान के लिए मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

352 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की प्रेरणा से एवम् नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी दर्ज की। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश को देश के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड (HUDCO Award) (2022-2023) से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया।

सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार मनोज जोशी द्वारा राज्य मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश नेहा शर्मा (Neha Sharma) को उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के 53वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया गया। स्वच्छता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 श्रेणी में यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई।

बता दें, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश की ओर से बीते 14 से 24 जनवरी के बीच इस अभियान का संचालन किया गया था। इसमें, प्रदेश के 75 पर्यटक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों को शामिल किया गया। इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया गया। 10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया। प्रदेश भर में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

देश भर से आए थे पुरस्कार के दावेदार

भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित HUDCO Award 2022-23 के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी मंडल ने ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना।

प्रतिष्ठित हडको अवार्ड से सम्मानित हुआ योगी का यूपी

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीते 03 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण भी किया था। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को प्रतिष्ठित HUDCO Award बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 में पुरस्कार के लिए चुना गया है। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) के 53वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

Related Post

Siddharthnath Singh

पूर्व मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह को बनाया गया आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी

Posted by - March 21, 2024 0
लखनऊ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी व…
1.03 crore people took a holy dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर, 1.03 करोड़ ने लगाई डुबकी

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज : प्रयागराज में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के…
Gyanvapi Masjid

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ सर्वे

Posted by - May 15, 2022 0
वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) श्रृंगार गौरी मामले में न्यायालय के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा…
Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए मांगा समय

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: गांधी परिवार मनी-लॉन्ड्रिंग विवाद में उलझा हुआ है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रवर्तन निदेशालय…