CM Dhami

सीएम धामी ने गुप्तकाशी पहुंच कर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

377 0

गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  के सोमवार को सायं गुप्तकाशी पहुंचे। वे कल यानी मंगलवार को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक के साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों, आम जनता और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिये राज्य सरकार की ओर से व्यापक रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देवदर्शन की सुविधा मिले, इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूरा करने की भी प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिये राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध और संकल्पित है।

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण

सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देवदर्शन की सुविधा मिले इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। देवों की कृपा से इस बार की चार धाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा कई अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आकर चारों धामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।

Related Post

CM Dhami

2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री

Posted by - December 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में अध्ययनरत स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया।…
Savin Bansal

बच्चों से उनका बचपन, शिक्षा छिनने वालों को बख्शा नही जाएगाः डीएम

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान…

आंखे मत दिखाओ’, उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी…