CM Dhami participated in Chardham Yatra
देहरादून। आज से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) का शुभारंभ हो गया है। इस विश्व प्रसिद्ध यात्रा के लिए शनिवार को अक्षय तृतीया पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले गये। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। इन कपाटों के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2023 शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खरसाली में मां यमुना की डोली यात्रा में शामिल होकर चारधाम यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर पुष्प वर्षा की गई।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में भी उत्तर प्रदेश की कांवड़ यात्रा जैसा दृश्य दिखाई दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) खरसाली से मां यमुना की डोली के साथ यमुनोत्री के लिए चले। इस अवधि में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। पहली बार ऐसा होता देख श्रद्धालु रोमांचित थे। इससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की याद ताजा हो गयी।

शनिवार दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गये। इसी क्रम में गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले।
मुख्यमंत्री के सहभाग करने से यात्रियों तथा श्रद्धालुओं में काफी हर्ष का वातावरण था। संभवत यह भी पहला अवसर रहा होगा कि किसी मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने यात्रा में भाग लेकर सरकार की इन धामों के प्रति श्रद्धा प्रदर्शित की है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
