CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा, खिलाया गुड़

444 0

गोरखपुर। बुधवार को दोपहर से लेकर शाम तक करीब छह घण्टे नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग मंथन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को गोसेवा में लीन रहे। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गोशाला भ्रमण और गोसेवा सीएम योगी (CM Yogi)  की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। गुरुवार सुबह भी मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने उनके माथे पर हाथ फेरा, दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

मिशन मोड में चल रहा मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Related Post

CM Yogi

कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मूर्ति का सीएम योगी ने किया अनावरण

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बुधवार को राजधानी के बुद्धेश्वर चौराहे पर कीर्ति चक्र विजेता शहीद…
CM Yogi inspected the proposed public meeting place of the PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण

Posted by - July 29, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री (PM Modi) के प्रस्तावित जनसभा स्थल…