CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

579 0

देहरादून। राज्यपाल (Governor) और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को भगवान महावीर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जीवन आदर्शों से हमें सदाचारी जीवन यापन की शिक्षा मिलती है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा व प्राणी मात्र के प्रति दया भाव की शिक्षा दी। जो आज भी प्रासंगिक है। भगवान महावीर के जीवन आदर्शों से हमें सभी जीवों के प्रति संवेदना, प्रेम करुणा का भाव रखते हुए सदाचारी जीवन यापन की शिक्षा मिलती है। हमें समाज में शांति, समरसता और सद्भावना विकसित करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Related Post

दीपिका पल्लीकल

टॉप-10 रैंकिंग पहुंचने में मानसिक प्रशिक्षण का अहम रोल : दीपिका पल्लीकल

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। प्रोफेशनल महिला स्क्वैश रैंकिंग में भारत की तरफ से सबसे पहले टॉप-10 में जगह बनाने वाली दीपिका पल्लीकल कार्तिक…
यूपी विधानमंडल सत्र

यूपी विधानमंडल सत्र : पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा , सदन की कार्यवाही स्थगित

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानमंडल सत्र में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून व प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर सदन में जबरदस्त…